फिर से दो हफ्ते बढ़ा लॉकडाउन, साथ ही इन गतविधियों को मिलेगी छूट

फिर से दो हफ्ते बढ़ा लॉकडाउन, साथ ही इन गतविधियों को मिलेगी छूट

सेहतराग टीम

भारत में लॉकडाउन की अवधि को फिर से दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। पूरे देश को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोनों में बांटा जा रहा है। इन्ही जोन के अनुसार वहां पर छूट दी जाएगी।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

आपको बता दें कि ग्रीन जोन में सभी बड़ी आर्थिक गतिविधियों की छूट दे दी गई है। बसें चल सकेंगी और बसों की क्षमता 50% तक होगी। डीपो में भी 50% से ज्यादा कर्मचारी काम नहीं करेंगे। ऑरेंज जोन में बसों के परिचालन की छूट नहीं होगी, लेकिन कैब की अनुमति होगी। कैब में ड्राइवर के साथ एक ही पैसेंजर हो सकता है। ऑरेंज जोन में इंडस्ट्रियल ऐक्टिविटीज शुरू होगी और कॉम्प्लेक्स भी खुलेंगे। रेड जोन में नाई की दुकानें, सैलून आदि बंद रहेंगे। विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय की तरफ से दी जाएगी।

इसके अलावा देश में कुल 739 जिले हैं, जिनमें से 307 अब भी कोरोना से अछूते हैं यानी 40 प्रतिशत से भी ज्यादा। ये 307 जिले ग्रीन जोन्स हैं। 3 मई के बाद इन जिलों में फैक्ट्रियों, दुकानों, छोटे-मोटे उद्योगों समेत ट्रांसपोर्ट और अन्य सेवाओं को भी शर्तों के साथ पूरी तरह खोलने की अनुमति दे दी गई है।

 

इसे भी पढ़ें-

महामारी की मार: 1.6 अरब लोगों की रोजी-रोटी पर संकट, छोटे-बड़े उधोग बंद होने की कगार पर

लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए चलायी जाएंगी स्‍पेशल ट्रेनें, सरकार की मिली मंजूरी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।